प्रदेश पुलिस का नशा-विरोधी प्रहार- अनूपपुर में एक तरफ तस्करों पर कड़ा शिकंजा, दूसरी ओर 'नशे से दूरी' का शंखनाद
DGP के विजन और SP विक्रांत मुराब के नेतृत्व में थाना बिजुरी पुलिस की दोहरी सफलता, गांजा तस्कर गिरफ्तार
कार्रवाई और जागरूकता का महाअभियान- 5 हजार से ज्यादा लोगों को दिलाई नशा-मुक्ति की शपथ, 750 ग्राम गांजे के साथ आरोपी सलाखों के पीछे
इंट्रो:-मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के नशा-मुक्त प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए अनूपपुर जिले में पुलिस कप्तान विक्रांत मुराब के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस ने दोहरी रणनीति के तहत ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में एक ओर जहाँ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर कड़ा कानूनी प्रहार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर समाज को नशे के जाल से बचाने के लिए जन-जागरूकता का महा-अभियान चलाया जा रहा है। कठोर कार्रवाई के साथ-साथ नैतिक मार्गदर्शन के इस अनोखे मॉडल ने जिले में पुलिस प्रशासन की साख और जनता के विश्वास को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है।
अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार)- जिले में पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति अपनाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा आरती शाक्य के सतत पर्यवेक्षण में थाना बिजुरी पुलिस ने एक मिसाल कायम की है। जहाँ एक तरफ 750 ग्राम अवैध गांजे की जब्ती कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, वहीं दूसरी तरफ 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान चलाकर हजारों नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। पुलिस की इस दोहरी रणनीति ने अनूपपुर जिले में नशा तस्करों के हौसले पूरी तरह पस्त कर दिए हैं।
अवैध गांजा तस्कर पर बिजुरी पुलिस का शिकंजा, 750 ग्राम गांजा व बाइक जब्त
एसपी विक्रांत मुराब के निर्देशों का पालन करते हुए बिजुरी पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर लोहसरा रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को दबोचा। आरोपी हेतराम जोगी 50 वर्ष निवासी भालूगुडार बिजुरी, के पास से हेण्डल में टंगे झोले से 750 ग्राम अवैध गांजा कीमत 8,000 रूपए का बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त हीरो मोटरसाइकिल कीमत 50,000 रूपए को जप्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है।
'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान-समाज को नई दिशा देने की अनूठी पहल
केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित न रहकर बिजुरी पुलिस ने समाज को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान की कमान संभाली। पुलिस मुख्यालय की मार्गदर्शिका के अनुसार 21 जुलाई को थाना बिजुरी पुलिस ने पूरे क्षेत्र में ऊर्जावान जागरूकता अभियान चलाया। युवाओं और खदान श्रमिकों के मजबूत कंधों पर समाज की नींव को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शैक्षणिक संस्थानों में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जल्द सम्मानित किया जाएगा, जिससे बच्चों व युवाओं में नशे के दुष्परिणामों को लेकर गहरी समझ विकसित हो सके।
स्कूलों से खदानों तक पहुँचा पुलिस का संवाद, हजारों ने ली नशा-मुक्ति की शपथ
बिजुरी पुलिस का यह महा-अभियान सेंट जोसेफ विद्यालय, आर.के.व्ही.व्ही. कपिलधारा, शासकीय कन्या हाई स्कूल, सीएलके स्कूल सहित कुरजा कालरी, जे.एम.एस. कंपनी और बहेराबांध कॉलरी तक पहुँचा। पुलिस टीम ने लगभग 1,500 से 2,000 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों, खदान श्रमिकों और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। सभी उपस्थित जनों को "नशे से दूरी है जरूरी" का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। बच्चों की मासूम मुस्कान से लेकर श्रमिकों के पसीने तक, हर वर्ग ने पुलिस की इस संवेदनशील पहल का दिल से स्वागत करते हुए नशा-मुक्त बिजुरी का संकल्प लिया।
उच्च नेतृत्व की दूरदर्शिता और बिजुरी थाना टीम की अनुकरणीय कार्यशैली
प्रदेश के डीजीपी के दिशा-निर्देश, एसपी विक्रांत मुराब का कुशल नेतृत्व और एएसपी व एसडीओपी का मार्गदर्शन इस पूरी सफलता की रीढ़ रहा। धरातल पर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला सउनि प्रभाकर पटेल, आरक्षक रवि सिंह, रामनिवास गुर्जर, महिला आरक्षक संगम तोमर (305 व 317) ने उत्कृष्ट कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। एक ओर जहाँ नशा तस्कर जेल की सलाखों के पीछे पहुँच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जनता पुलिस के प्रति अपार सम्मान व्यक्त कर रही है। कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सुधार का यह संतुलन प्रदेश भर की पुलिसिंग के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है।




No comments:
Post a Comment