Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, June 29, 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष श्रीमती सहबीन पनिका को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित



जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष श्रीमती सहबीन पनिका  को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

नगर पालिका परिषद बिजुरी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक  शुभकामनाएं एवं बधाइयां 


अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार) :-बिजुरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सहबीन पनिका को जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्य प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। यह सम्मान 30 जून को खंडवा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिया जाएगा। इस समारोह में जल संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 10 नगरीय निकायों के अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।

    बिजुरी नगर पालिका ने अभियान के तहत नगर के कुएं, बावड़ियों, तालाबों, नदी और नालों की सफाई के साथ-साथ पौधारोपण जैसे कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे नगर में जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा मिला है। यह उपलब्धि अनूपपुर जिले और नगर पालिका बिजुरी के लिए गर्व का विषय है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages