Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, September 29, 2025

नवरात्रि पर्व के दौरान "में हूं अभिमन्यु " जागरूकता कार्यक्रम का डीआईजी शहडोल ने बिजुरी मेला प्रांगण परिसर में किया आयोजन



नवरात्रि पर्व के दौरान  "में हूं अभिमन्यु " जागरूकता कार्यक्रम का डीआईजी शहडोल ने बिजुरी मेला प्रांगण परिसर में किया आयोजन


अनूपपुर/बिजुरी(प्रकाश सिंह परिहार)। पुलिस मुख्यालय,  भोपाल द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर  " मैं हूं अभिमन्यु -3"  जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रविवार की  पुलिस उपमहानिरीक्षक शहडोल रेन्ज  शहडोल सविता सोहाने द्वारा बिजुरी नगर के मेला प्रांगण में    जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीआईजी शहडोल ने दी विस्तृत जानकारी

डीआईजी शहडोल रेन्ज सुश्री सविता सोहाने द्वारा महिलाओ के प्रति सहयोग, सम्मान एवं समानता लाये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे मैं हूं अभिमन्यु जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जिसमें लिंग भेद, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, अश्लीलता रूहीवादिता, दहेज एवं नशा जैसी सामाजिक बुराईयो के चक्रव्यू को तोड़ने के लिए समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को अभिमन्यू बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, पुलिस हेल्प लाईन नम्बर 112, सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1098, राष्ट्रीय महिला आयोग नम्बर 7827170170 के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम, बिजुरी थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह, विपुल शुक्ला, सहायक प्रदीप अग्निहोत्री, आरक्षक लक्ष्मण दांगी, अभिषेक शर्मा और महिला आरक्षक संगम तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मेला परिसर में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चों सहित आम नागरिक उपस्थित रहे!

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages