Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, January 31, 2026

तस्करों के खिलाफ SP का जीरो टॉलरेंस अभियान-एक हफ्ते में दूसरा बड़ा प्रहार पशु तस्करो के गिरोह में हड़कंप



तस्करों के खिलाफ SP का जीरो टॉलरेंस अभियान-एक हफ्ते में दूसरा बड़ा प्रहार पशु तस्करो के गिरोह में हड़कंप



कोतमा पुलिस की कार्रवाई 26 लाख की मशरूका के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस भी बरामद


इंट्रो-पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान द्वारा पशु तस्करी के विरुद्ध छेड़ी गई जंग अब तस्करों पर भारी पड़ने लगी है। SP के 'जीरो टॉलरेंस' विजन को धरातल पर उतारते हुए कोतमा थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल ने शनिवार रात एक और साहसिक कार्यवाही को अंजाम दिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब तस्करों ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की तो निरीक्षक शुक्ल की टीम ने जांबाजी दिखाते हुए पतेराटोला के पास उन्हें घेर लिया। इस बड़ी कार्यवाही ने न केवल 26 लाख का माल जब्त किया बल्कि अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह की कमर भी तोड़ दी है।


अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार)। जिले में पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतमा पुलिस को एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 22 नग भैंस-पाडों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।


मुखबिर की सूचना पर पतेराटोला के पास घेराबंदी

पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि भालूमाड़ा रोड से एक ट्रक (CG 04 NX 5617) में अवैध रूप से मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया है, जिसकी रेकी एक सफेद रंग की बलेनो कार कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल ने टीम के साथ जंगल चौकी हाईवे पर नाकेबंदी की। पुलिस को देख ट्रक चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर पतेराटोला के पास ट्रक को रोक लिया।


हथियार और मवेशी जब्त

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 22 नग भैंस एवं पाडे क्रूरतापूर्वक बंधे पाए गए। इसके अलावा ट्रक के केबिन से 315 बोर का एक देशी कट्टा और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत का ट्रक और 11 लाख रुपये के मवेशी सहित कुल 26 लाख रुपये का माल जब्त किया है।


11 आरोपियों पर मामला दर्ज

पकड़े गए आरोपियों की पहचान उमेश केवट (कोतमा) और अंकित द्विवेदी (सतना) के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी जयभान सिंह गोंड की तलाश जारी है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस तस्करी रैकेट में शामिल 11 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इनकी रही मुख्य भूमिका

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल, सउनि गोविंद प्रजापति, आरक्षक अभय त्रिपाठी, संजय वर्मा, ऋषि पासी और अनिल मरावी का विशेष योगदान रहा। एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई कर कोतमा पुलिस ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में पशु तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages