विकास और विश्वास का नया चेहरा-मध्यप्रदेश मे टॉप-10 मंत्रियों में शामिल हुए दिलीप जायसवाल
कार्यकुशलता और समर्पण का प्रतिफल- दिलीप जायसवाल बने प्रदेश के सबसे सफल मंत्रियों में से एक
कोतमा विधानसभा सहित प्रदेश भर में हर्ष की लहर
इंट्रो -मध्यप्रदेश की मोहन सरकार में अपने कामकाज की विशिष्ट शैली और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के कारण कुटीर एवं ग्राम उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने प्रदेश के शीर्ष 10 प्रभावशाली मंत्रियों की सूची में अपनी जगह बनाई है। कोतमा विधायक से लेकर प्रदेश के कैबिनेट स्तर तक का उनका सफर अब विकास और विश्वास का नया पर्याय बन चुका है।सीधी और मंडला जैसे महत्वपूर्ण जिलों के प्रभारी मंत्री के रूप में उनकी सक्रियता और कोतमा क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें राज्य स्तर पर एक सशक्त और लोक-कल्याणकारी जननेता के रूप में स्थापित कर दिया है।
अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार )-मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कोतमा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक दिलीप जायसवाल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। प्रदेश सरकार में उनके उत्कृष्ट कार्यों, जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण और विकासवादी सोच के चलते उन्हें मध्यप्रदेश के टॉप-10 मंत्रियों की सूची में गौरवशाली स्थान प्राप्त हुआ है।
विकास और जनसेवा का नया कीर्तिमान
मंत्री श्री जायसवाल न केवल कुटीर एवं ग्राम उद्योग विभाग के माध्यम से प्रदेश के छोटे उद्यमियों और शिल्पकारों को नई पहचान दिला रहे हैं बल्कि सीधी और मंडला जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में भी वे निरंतर विकास कार्यों की निगरानी और जन समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन देखने को मिल रहा है।
प्रभारी मंत्री के रूप में सीधी और मंडला में सक्रियता
सीधी और मंडला जैसे महत्वपूर्ण जिलों के प्रभारी मंत्री के रूप में उन्होंने केवल फाइलों तक सीमित न रहकर धरातल पर उतरकर काम किया। जन समस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग के चलते इन जिलों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँच रहा है जो उनकी प्रशासनिक कुशलता का प्रमाण है।
कोतमा विधानसभा का कायाकल्प मॉडल
विधायक के रूप में कोतमा की जनता के प्रति उनका समर्पण जगजाहिर है। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक लोकप्रिय जननायक के रूप में स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र विकास की नई इबारत लिख रहा है।
क्षेत्र सहित प्रदेश में खुशी का माहौल
कोतमा विधानसभा के विधायक के रूप में उनकी सक्रियता और जनता के प्रति उनकी सहज उपलब्धता ने उन्हें जन-जन का प्रिय बनाया है। टॉप-10 मंत्रियों में शामिल होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि यह उपलब्धि उनके द्वारा किए जा रहे ईमानदारी पूर्ण प्रयासों का प्रतिफल है। विधानसभा क्षेत्र की जनता व चर्चाओं की बात करें तो कहते दिख रहे हैं कि हमारे प्रतिनिधि अपनी कार्यक्षमता के बल पर पूरे प्रदेश में परचम लहरा रहे हैं। उनके नेतृत्व में कोतमा और संपूर्ण मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा!विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने म मंत्री श्री जायसवाल को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वे इसी ऊर्जा के साथ जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें और क्षेत्र का गौरव बढ़ाते रहें।

No comments:
Post a Comment