Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, April 4, 2026

अनूपपुर- कोतमा में भीषण हादसा, होटल की इमारत ढहने से एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी



अनूपपुर- कोतमा में भीषण हादसा, होटल की इमारत ढहने से एक की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

सियासत नहीं, सेवा पहले- जनता का दर्द देख भावुक हुए मंत्री दिलीप जायसवाल, मौके पर ही संभाला मोर्चा

इंट्रो -जैसे ही कोतमा में होटल की इमारत जमींदोज हुई जानकारी मिलते ही कोतमा विधायक मध्यप्रदेश शासन के  मंत्री दिलीप जायसवाल बिना वक्त गंवाए ग्राउंड जीरो पर पहुंच गए। मलबे और चीख-पुकार के बीच से ही उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हालात की गंभीरता से अवगत कराया। CM ने भी संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल प्रभाव से राहत राशि और घायलों के उपचार मे कमी ना आने के बात कही गई।


अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार)। अनूपपुर जिले के कोतमा नगरपालिका क्षेत्र में आज एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहाँ एक होटल की पुरानी इमारत अचानक जमींदोज हो गई। इस भीषण हादसे में एक नागरिक की मलबे में दबने से मौत हो गई है जबकि तीन लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


युद्ध स्तर पर जारी है बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल सक्रिय हो गए हैं। मौके पर कलेक्टर हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक मोतीउर्र रहमान भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।राहत कार्य में न केवल सरकारी तंत्र बल्कि निजी कंपनियों की टीमें भी जुटी हुई हैं NDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। प्राइवेट कोल माइंस (GMS) और अदानी कंपनी की रेस्क्यू टीमें। SECL के अंतर्गत हसदेव एवं जमुना कोतमा की अनुभवी रेस्क्यू टीमें मौके पर निरंतर कार्य कर रही हैं।


कोतमा विधायक मंत्री दिलीप जायसवाल पहुंचे मौके पर

हादसे की गंभीरता को देखते हुए कोतमा विधायक और मध्य प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को मलबे से सुरक्षित लोगों को निकालने तथा घायलों के समुचित उपचार के सख्त निर्देश दिए हैं। खबर लिखे जाने तक मंत्री और जिले के आला अधिकारी मौके पर ही डटे हुए हैं।


मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, कोतमा में होटल भवन ढहने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकसंतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages