Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, August 20, 2026

शहडोल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थाना प्रभारियों के तबादले



शहडोल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 थाना प्रभारियों के तबादले



शहडोल(प्रकाश सिंह परिहार)। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों को एक थाने से दूसरे थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ को अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार निरीक्षक खेम सिंह ऐंच्रो को थाना प्रभारी धनपुरी से हटाकर थाना प्रभारी अजाक बनाया गया है। निरीक्षक मो. समीर को रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी जैतपुर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक जियाउल हक का थाना प्रभारी ब्यौहारी से थाना प्रभारी देवलोंद तबादला किया गया है। निरीक्षक विनय सिंह गहरवार को थाना प्रभारी बुढार से थाना प्रभारी धनपुरी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल, जो थाना प्रभारी यातायात की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें थाना प्रभारी बुढार पदस्थ किया गया है।

निरीक्षक अभिलाष मिश्रा को रक्षित केन्द्र शहडोल से थाना प्रभारी ब्यौहारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा को थाना प्रभारी जैतपुर से थाना प्रभारी महिला थाना बनाया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक सातेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी को रक्षित केन्द्र शहडोल से थाना प्रभारी सिंहपुर पदस्थ किया गया है। निरीक्षक राम कुमार गयाकवाल को महिला थाना प्रभारी के पद से हटाकर प्रभारी कंट्रोल रूम शहडोल की जिम्मेदारी दी गई है।

उप निरीक्षक स्तर पर भी थाना प्रभारियों में बदलाव किया गया है। उप निरीक्षक दिलीप सिंह को थाना प्रभारी देवलोंद से थाना कोतवाली भेजा गया है। उप निरीक्षक आशीष झारिया को थाना प्रभारी सिंहपुर से थाना प्रभारी सोहागपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी और उप निरीक्षक मोहितलाल सोनवानी को रक्षित केन्द्र से थाना कोतवाली पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी को थाना कोतवाली से थाना प्रभारी ब्यौहारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप निरीक्षक सुरेश कुमार रैदास को थाना ब्यौहारी से थाना प्रभारी सोहागपुर पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल के बाद जिले के धनपुरी, जैतपुर, देवलोंद, बुढार, ब्यौहारी, महिला थाना, सिंहपुर और सोहागपुर सहित कई थानों की कमान नए थाना प्रभारियों के हाथों में पहुंच गई है। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। आदेश 20 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages