Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, December 13, 2025

मानव अधिकार दिवस पर उद्घाटित एसईसीएल महिला शक्ति खेल महोत्सव का हसदेव एरिया में शानदार समापन



मानव अधिकार दिवस पर उद्घाटित एसईसीएल महिला शक्ति खेल महोत्सव का हसदेव एरिया में शानदार समापन


अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार) - एसईसीएल हसदेव एरिया में आयोजित क्षेत्र स्तरीय एसईसीएल महिला शक्ति खेल महोत्सव 25-26 का शानदार समापन 13 दिसंबर 2025 को सद्भावना खेल परिसर नई लेदरी में हुआ। श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित यह चार दिवसीय खेल उत्सव महिला सशक्तिकरण और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक बन गया।


 उद्घाटन पश्चात शुरू हुआ आयोजन

मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर 2025 को वसुंधरा क्लब में इस खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. सरोज बाला श्याग बिश्नोई ने किया जबकि क्षेत्रीय महाप्रबंधक  मनोज बिश्नोई ने सत्र की अध्यक्षता की। महिला मंडल की उपाध्यक्ष गणों के नेतृत्व में मानव संसाधन विभाग द्वारा आयोजित इस उत्सव में हसदेव क्षेत्र की जागृति महिला समिति के सदस्यों सहित सभी विभागों के अध्यक्ष और स्टाफ अधिकारी मौजूद थे।


 चार दिनों तक खेलों का उत्साह

खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न आयु वर्गों की गृहणियों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जहा 10 दिसंबर को 45 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 11 दिसंबर को लगभग 200 महिला प्रतिभागियों ने ट्रैक गेम्स (100 मीटर, 50 मीटर दौड़, 50 मीटर रिले, खो-खो, पिट्ठूल) में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। 12 दिसंबर को हसदेव क्षेत्र की तीन टीमों के बीच महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई।13 दिसंबर को  जलेबी रेस, चम्मच-नींबू रेस, लंगड़ी रेस, पिक एंड रन रेस, और रस्सा-कशी जैसे फन गेम्स आकर्षण का केंद्र रहे। समापन समारोह में लगभग 250 प्रतिभागी और 300 से अधिक दर्शक मौजूद थे।


 महिला सशक्तिकरण का उत्सव

समापन समारोह की शुरुआत उप क्षेत्रीय प्रबंधक  शुभंकर मित्रा के स्वागत उद्बोधन से हुई। जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. सरोज बाला श्याग बिश्नोई ने अपने उद्बोधन में इसे केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला सामूहिक ऊर्जा उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि इन खेलों ने गृहणियों का बचपन लौटाया और खेल के मैदान में नारी शक्ति ने शक्ति, समर्पण और नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज बिश्नोई, क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने "गुड इवनिंग हसदेव" के साथ अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया कि आगामी 20 एवं 21 दिसंबर को एसईसीएल स्तर का कार्यक्रम हसदेव क्षेत्र में होगा जिसमें एसईसीएल के तेरह क्षेत्रों की टीमें और लगभग 400 प्रतिभागी गृहणियां शामिल होंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दुहन, अध्यक्षा श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर रही!


 सम्मान एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न

समापन समारोह में डॉ. सरोज बाला बिश्नोई, रूना मित्रा एवं  संजय कुमार द्वारा लगभग 150 महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वाली महिलाओं में रजनी सिंह, रिचा जिंदल, तृप्ति पांडेय, माला तिवारी, स्नेह नामदेव आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।चार दिनों तक चला यह खेल महोत्सव हसदेव की महिलाओं के लिए मनोरंजन और बेहतर प्रदर्शन का माध्यम बना। कार्यक्रम का संयोजन मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों और उनकी टीम द्वारा किया गया। मंच संचालन  तृप्ति पांडेय ने किया और आभार प्रदर्शन रूना मित्रा द्वारा दिया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages