SECL अंतर-क्षेत्रीय 'नारी शक्ति' खेल महोत्सव का भव्य समापन- भटगाँव बना चैंपियन
इंट्रो -एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के सद्भावना खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय 'अंतर-क्षेत्रीय नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025–26' का रविवार को गरिमामय समापन हुआ। एसईसीएल के 13 क्षेत्रों और 3 इकाइयों की करीब 325 महिला खिलाड़ियों ने बैडमिंटन एथलेटिक्स और शतरंज जैसे विभिन्न खेलों में अपने दमखम का प्रदर्शन किया। भटगाँव क्षेत्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया जबकि हसदेव क्षेत्र उपविजेता रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीएमडी हरीश दुहन ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक बताया। श्रद्धा महिला मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित इस उत्सव ने कॉर्पोरेट जगत में महिलाओं के स्वास्थ्य आत्मविश्वास और टीमवर्क की एक नई मिसाल पेश की है।
प्रकाश सिंह परिहार की कलम से
अनूपपुर:- एसईसीएल (SECL) हसदेव क्षेत्र के सद्भावना खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025–26 का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस महोत्सव में एसईसीएल के 13 क्षेत्रों और 3 इकाइयों की लगभग 325 महिला प्रतिभागियों ने अपने खेल कौशल और अदम्य साहस का प्रदर्शन किया।
सीएमडी श्री हरीश दुहन ने बढ़ाया उत्साह
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) हरीश दुहन रहे। उनके साथ श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में सीएमडी श्री दुहन ने कहा यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामूहिक ऊर्जा का उत्सव है। खेलों के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
भटगाँव टीम ने मारी बाजी हसदेव उपविजेता
खेलों के कड़े मुकाबलों के बाद भटगाँव क्षेत्र ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर समग्र टीम चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं हसदेव क्षेत्र उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने न केवल जीत के लिए संघर्ष किया बल्कि खेल भावना और टीमवर्क की बेहतरीन मिसाल भी पेश की।
इस प्रकार रहे प्रमुख विजेता
विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं ने अपना परचम लहराया जहा बैडमिंटन 45 से कम मुख्यालय बिलासपुर की विनीता जैन एवं रेड्डी की जोड़ी।वोही बैडमिंटन 45 से अधिक अन्नपूर्णा ठाकुर एवं डॉ. आशा रॉय। शतरंज मे रतनी साहू (हसदेव क्षेत्र)। कैरम मे अनुषा बी गेवरा क्षेत्र। दौड़ 50 मीटर मे गायत्री (कोरबा 45+ आयु) एवं चंद्रमनी (भटगाँव - 45 से कम)।फ्लाइंग डिस्क मे मालती सिंह (भटगाँव)। फन गेम्स ने बिखेरा उत्साह का रंग पारंपरिक खेलों के अलावा महोत्सव में कई मनोरंजक फन गेम्स का भी आयोजन किया गया। मटका बैलेंस रेस, वन लेग रेस जलेबी रेस और पिक एंड रन रेस जैसे आयोजनों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। इन खेलों ने महिला कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
श्रद्धा महिला मंडल एवं प्रबंधन का मार्गदर्शन
यह सफल आयोजन श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन और उपाध्यक्षगणों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। क्षेत्रीय महाप्रबंधक हसदेव मनोज बिशनोई ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में नितिन गुप्ता और तृप्ति पांडेय की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशकगण एन. फ्रेंकलिन जयकुमार एवं आर. एस. महापात्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment