रामजानकी बस्ती में गूंजा भारत माता की जयकार, जीवंत झांकियों ने मोहा मन
विराट हिंदू सम्मेलन- सरस्वती विद्यालय प्रांगण में जुटे सैकड़ों सनातनी, कन्या पूजन के साथ हुआ समापन
अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार)-नगर की रामजानकी बस्ती शनिवार को पूरी तरह सनातनी रंग में रंगी नजर आई। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित 'भव्य विराट हिंदू सम्मेलन' में जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में बस्ती के हिंदू सनातनी भाई-बहनों और युवाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत माता गीत, समरसता गीत और हिंदू धर्म पर आधारित गीतों पर सामूहिक व एकल प्रस्तुतियाँ दीं। संगीत और भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से समरसता का संदेश दिया गया।
आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई थीं। इनमें साहित्य झांकी सनातन धर्म से जुड़ी पुस्तकों का प्रदर्शन। गीता प्रेस झांकी -धार्मिक ग्रंथों का अनूठा संग्रह।जीवंत झांकियां-10 महापुरुषों और देवियों के स्वरूप में सजे बच्चों ने सभी का ध्यान खींचा।वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुए 'कुटुंब प्रबोधन और एकता ही धर्म का आधार' बताया गया राघवेंद्र जी धर्म जागरण प्रमुख ने सामाजिक परिस्थितियों और हिंदू एकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। श्रीमती पुष्पेंद्र सोनी अध्यक्षा, सरस्वती सेवा समिति मातृशक्ति की भूमिका और कुटुंब प्रबोधन (परिवार संस्कार) पर सारगर्भित विचार रखे। अजय शास्त्री (संत) समाज में समरसता और एकजुटता को धर्म का मूल बताया।
इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम का समापन कन्या पूजन, भारत माता की आरती और सामूहिक भोजन प्रसाद के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में रामजानकी बस्ती प्रमुख संजय विश्वास, पालक आदर्श दुबे, विद्यालय प्राचार्य, आचार्य दीदी, आनंद वर्मा, समीर नायक, गुड्डू भाई, कृष दुबे, शुभम सिंह, संजय चौधरी और राजबहोर सोनी सहित प्रबुद्धजनों व मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment