Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, March 28, 2026

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना-ऊरा मार्ग का किया भूमि पूजन


राज्य


मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना-ऊरा मार्ग का किया भूमि पूजन

446 लाख की लागत से बनेगी 3 किमी लंबी सड़क- ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की सुगम सुविधा 


इंट्रो -अनूपपुर के ऊरा-कटकोना मार्ग की बरसों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने आज 446 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 3 किमी लंबे मार्ग का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।


अनूपपुर (प्रकाश सिंह परिहार )| 28 मार्च 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के संकल्प के साथ मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने आज विकास कार्यों को नई गति दी। उन्होंने जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊरा से कटकोना तक बनने वाली नवीन सड़क का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया।


लागत और परियोजना का विवरण

लोक निर्माण विभाग के माध्यम से निर्मित होने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 3.00 किलोमीटर है। सरकार ने इस परियोजना के लिए 446 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस मार्ग के बन जाने से ऊरा और कटकोना सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख केंद्रों तक पहुंचने में काफी आसानी होगी।


सरकार की प्राथमिकता है ग्रामीण विकास- मंत्री दिलीप जायसवाल 

इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए  मंत्री  दिलीप जायसवाल ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क सुदृढ़ होने से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी तेजी से पहुंचती हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीण अधोसंरचना के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।उन्होंने आगे कहा कि गांवों को मुख्य मार्गों और बेहतर सुविधाओं से जोड़ना मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।


कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

भूमि पूजन समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे जिनमें जिला पंचायत सदस्य भारती केवट, रिंकू मिश्रा वरिष्ठ स्थानीय प्रतिनिधिप्र भात लोरिया कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अनूपपुर नायब तहसीलदार  मिथिला प्रसाद पटेल इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और पत्रकार बंधु मौजूद रहे। सड़क निर्माण की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages