Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, April 8, 2026

रिटायर्ड रेंजर मो. गुफरान खान का इंतकाल: अंतिम सफर में उमड़ा जनसैलाब, हजारों ने दी नम आंखों से विदाई

रिजवान खान

शहडोल। शहर की एक जानी-मानी शख्सियत तथा वन विभाग से रिटायर्ड रेंजर मोहम्मद गुफरान खान अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार को रात 3 बजे के करीब उनका इंतकाल हो गया। उनके दुनिया से रुखसत होने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची, इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और उनके चाहने वाले गमगीन हो गए। सुबह से ही उनके निवास पर खिराज-ए-अकीदत पेश करने वालों का भारी तांता लगा रहा। वह अपने मिलनसार स्वभाव, सादगी और वन विभाग में दी गई अपनी बेदाग सेवाओं के लिए अवाम के बीच एक बेहद खास पहचान रखते थे।


हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई


उनकी अंतिम यात्रा और सुपुर्द-ए-खाक (मिट्टी) का कार्यक्रम मंगलवार की शाम 8 बजे पूरे एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस गमगीन मौके पर उन्हें अपनी अंतिम विदाई देने के लिए शहर और आसपास के इलाकों से हजारों की तादाद में लोग कब्रिस्तान पहुंचे। जनाजे में हर वर्ग और समुदाय के लोगों के साथ-साथ उनके कई पूर्व सहकर्मी भी शामिल हुए, जो उनके प्रति आवाम के अथाह प्रेम और सम्मान की गवाही दे रहा था। नम आंखों और भारी दिल के साथ हजारों अकीदतमंदों ने उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान वहां मौजूद हर शख्स की जुबान पर सिर्फ उनके किए गए परोपकार और उनकी दरियादिली का ही जिक्र था। शहर के तमाम गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उनके इंतकाल पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages