Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, September 7, 2026

आज शाम गूंजेगा ‘गोविंदा आला रे’, भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शामिल होंगे मंत्री दिलीप जायसवाल



आज शाम गूंजेगा ‘गोविंदा आला रे’, भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शामिल होंगे मंत्री दिलीप जायसवाल


इको पार्क के सामने मुख्य बाजार में शाम 4 बजे से होगा आयोजन- विजेता टीम को मिलेगा ₹15,551 का नकद पुरस्कार, मात्र ₹51 है प्रवेश शुल्क


राजनगर(विजय जायसवाल)।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नगर परिषद बनगवां क्षेत्र अंतर्गत राजनगर बाजार दफाई के तत्वावधान में आज, 7 सितंबर को भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक मुकाबला इको पार्क के सामने स्थित राजनगर मेन मार्केट में आज शाम ठीक 4:00 बजे से शुरू होगा।


मंत्री दिलीप जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री दिलीप जायसवाल उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं और कृष्ण भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। कान्हा की मटकी फोड़ने के लिए स्थानीय एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से कई युवा टोलियां (गोविंदा) मैदान में अपनी कला और संतुलन का प्रदर्शन करेंगी।


विजेता को 15,551 रुपये का प्रथम पुरस्कार

प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए आयोजकों द्वारा आकर्षक पुरस्कार की घोषणा की गई है। मटकी फोड़ने में सफल रहने वाली विजेता टीम को ₹15,551/- का नकद प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टोलियों के लिए प्रवेश शुल्क मात्र ₹51/- रखा गया है।


आयोजकों ने की शामिल होने की अपील

आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद यादव, पंकज कुमार विश्वकर्मा, विष्णु प्रजापति, विष्णु कुशवाहा एवं रमेश दीवान ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छुक टीमें आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकती हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages