Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, October 23, 2025

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कोतमा विधानसभा में कार्यक्रम सम्पन्न


आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कोतमा विधानसभा में कार्यक्रम सम्पन्न


मंत्री दिलीप जायसवाल हुए शामिल, भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय रहे मुख्य वक्ता



अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार)-कोतमा विधानसभा क्षेत्र के बिजुरी मंडल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री  दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा मध्यप्रदेश के मंत्री  राजेश पांडेय ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।


आत्मनिर्भर भारत अभियान देश के विकास का नया मार्ग - मंत्री दिलीप जायसवाल

अपने संबोधन में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान देश के विकास का नया मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।


 सरकार की योजनाओं,आत्मनिर्भर की दिशा की दी जानकारी - राजेश पांडेय

मुख्य वक्ता राजेश पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का लक्ष्य रखती हैं। उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और आत्मनिर्भर भारत योजना से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

 कार्यक्रम में यह रहे हैं मुख्य रूप से उपस्थित 

 उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिले के पदाधिकारी कोतमा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित मंडल के पदाधिकारी व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ! साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया!

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages