Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, July 23, 2021

भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ भारतीय मजदूर संघ का 67 वा स्थापना दिवस



भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ भारतीय मजदूर संघ का 67 वा स्थापना दिवस 


अनूपपुर/बिजुरी:-भारतीय खदान मजदूर संघ हसदेव क्षेत्र के द्वारा संगठन की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया उक्त आयोजन बिजुरी कालरी के माइनस तिराहे से निकलते हुए श्रमिकों  की कॉलोनी डबल स्टोरी का भ्रमण करते हुए कपिलधारा कॉलोनी से होते हुए श्रमिक सदन में संगोष्ठी के साथ समाप्त की गई ।उक्त कार्यक्रम में हसदेव क्षेत्र के विभिन्न इकाइयों  से भारी संख्या में श्रमिक संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित हुए संगोष्ठी का कार्यक्रम हसदेव क्षेत्र के अध्यक्ष श्री रमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ एवं शोभा यात्रा से लेकर संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दारा सिंह जी के द्वारा किया गया कार्य क्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय खदान  मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री माननीय राजेश सिंह परिहार की उपस्थिति रही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के महामंत्री दारा सिंह जी ने सभी को भारतीय मजदूर संघ के संबंध में जानकारी दी एवं श्रीमान परिहार जी के द्वारा कार्यकर्ताओं को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हैं संगठन की रीति नीति ,कार्यपद्धति , सिद्धांत,कार्यकर्ताओं का टोली वर्क, लोकतांत्रिक व्यवस्था,सामूहिक निर्णय इत्यादि विषयों पर संबोधित किया गया अंत में कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी जी के द्वारा विभिन्न इकाइयों से आए हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए किया गया। प्रमुख रूप से आज इस कार्यक्रम में संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिलीप त्रिपाठी जी उप महामंत्री मनोज श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री कपिल शुक्ला,, एवं धीरेंद्र दुबे , उपाध्यक्ष प्रहलाद जयसवाल  शाखाओं से रामेश्वर शुक्ला, अजय कुमार, रामअवतार, अशोक सिंह जीअनिल श्रीवास्तव, हरि नारायण पांडे , अशोक माली , सुबोध कुमार, नागेंद्र बहादुर सिंह, रघुवीर शर्मा, हीरालाल,तमाल दास जी सहित भारी संख्या कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उक्त आशय की जानकारी हसदेव क्षेत्र के महामंत्री दारा सिंह जी के द्वारा दी गई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages