कोतमा में होटल की इमारत गिरी - मंत्री दिलीप जायसवाल ने खुद संभाला मोर्चा, CM ने किया भारी राहत राशि का एलान
जब मलबे से आ रही थी चीखें, तब ग्राउंड जीरो पर पसीना बहा रहे थे मंत्री दिलीप जायसवाल CM के निर्देश पर रात को ही पहुंचे प्रभारी मंत्री
अनूपपुर (प्रकाश सिंह परिहार)। अनूपपुर जिले के कोतमा नगरपालिका क्षेत्र में रविवार को एक हृदय विदारक हादसा हो गया जहाँ एक होटल की इमारत अचानक ढह गई। इस भीषण हादसे में कई लोगो की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि कुछ लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल बिना वक्त गंवाए ग्राउंड जीरो पर पहुँच गए और मलबे के बीच खड़े होकर राहत कार्यों की कमान संभाली।
CM के निर्देश पर देर रात पहुंचे प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार
कोतमा में होटल की इमारत गिरने से हुए भीषण हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य पूरी रात जारी रहा। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की और उनके विशेष निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार देर रात सीधे कोतमा पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
युद्ध स्तर पर रेस्क्यू जारी- NDRF और निजी कंपनियों ने मिलाया हाथ
मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। कलेक्टर हर्षल पंचोली और एसपी मोतीउर्र रहमान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं। राहत कार्य में सरकारी तंत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र की विशेषज्ञ टीमें भी जुटी हैं। NDRF के साथ ही SECL (हसदेव व जमुना कोतमा), गम्स माइनिंग और अदानी समूह की रेस्क्यू टीमें आधुनिक उपकरणों के साथ जिंदगियां बचाने की जद्दोजहद कर रही हैं।
सियासत नहीं सेवा भावुक हुए मंत्री, CM को दी सीधी रिपोर्ट
हादसे के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल की संवेदनशीलता चर्चा का विषय रही। मौके पर पहुँचते ही उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को फोन कर हालात की गंभीरता से अवगत कराया। मलबे और चीख-पुकार के बीच मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के उपचार और सुरक्षित निकासी में कोई कसर न छोड़ी जाए।
मुख्यमंत्री ने खोला मदद का पिटारा- मृतकों को ₹9 लाख और घायलों को ₹2.5 लाख की सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ितों के लिए बड़ी राहत राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।सहायता राशि का विवरण कोतमा हादसे के पीड़ितों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की सहायता की घोषणा की जिसमें मृतकों के परिजनों को सहायता ₹4-4 लाख: मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से
₹4-4 लाख: संबल योजना के अंतर्गत
₹1-1 लाख: रेडक्रॉस से
घायलों को सहायता
₹2-2 लाख: मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से
₹50-50 हजार रेडक्रॉस से की जाएगी!

No comments:
Post a Comment