Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, December 16, 2022

उदित के नेतृत्व में भारत बचाओ यात्रा भोपाल से दिल्ली रवाना



उदित के नेतृत्व में भारत बचाओ यात्रा भोपाल से दिल्ली रवाना


अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार):- एक तरफ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा संपूर्ण भारत का भ्रमण करते हुए से दिल्ली तक कर रहे हैं। वही अनूपपुर जिले के भाद ग्राम पंचायत के उदित मिश्रा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के देश प्रेम और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित होकर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रहा है। भोपाल से दिल्ली के लिए भारत बचाओ यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना के साथ कांग्रेस सरकार की 75साल की विफलताओं को याद दिलाने के  उद्देश्य से की जा रही है। साथ ही भारत बचाओ इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन जन तक देश के प्रति प्रेम और शासन के सहयोग से राष्ट्र प्रेम को लोगों के दिलों दिमाग तक स्थापित करना और यात्रा के माध्यम से संपूर्ण भारत में भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली को बताने का कार्य भी है। यात्रा के दौरान उदित मिश्रा ने कहा कि हमारे भारत देश में ऐसा कानून लाया जाय की जिस भी व्यक्ति या नेता के उपर माननीय न्यायालय में संगीन अपराध लंबित हो वो व्यक्ति या नेता किसी भी पद के लिए दावा न कर सके। जिसके लिए 1लाख हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति और आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय  को  सौंपी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages