Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, January 10, 2024

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल का भ्रमण कार्यक्रम



कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल का भ्रमण कार्यक्रम


अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार):- मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल 10 जनवरी को रात्रि 2ः25 बजे ट्रेन द्वारा अनूपपुर पहुंचेंगे। तत्पश्‍चात् रात्रि 2ः40 बजे अनूपपुर से बिजुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल रात्रि 3ः40 बजे बिजुरी पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 11 जनवरी को प्रातः 11ः30 बजे नगर परिषद डूमरकछार पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्‍चात् दोपहर 2ः30 बजे नगर परिषद बिजुरी पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम एवं स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।  

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे बिजुरी में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दोपहर 1 बजे नगर परिषद डोला पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे विवेकानंद कान्वेंट स्कूल राजनगर में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल के आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जायसवाल दोपहर 3 बजे नगर परिषद राजनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में तथा शाम 4ः30 बजे ग्राम पंचायत पोंड़ी-चोंड़ी में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम निज निवास बिजुरी में करेंगे। 

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल 13 जनवरी को बिजुरी में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रातः 11 बजे अटल चौपाटी कोतमा पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 7 बजे नगर परिषद जैतहरी में बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्‍चात् विधानसभा क्षेत्र में अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम निज निवास बिजुरी में करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages