Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, April 15, 2024

मंडल बिजुरी के वार्ड क्र.- 10 में मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती



मंडल बिजुरी के वार्ड क्र.- 10 में मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर की  जन्म जयंती 


अनूपपुर/बिजुरी(प्रकाश सिंह परिहार):- भारतीय जनता पार्टी के मंडल बिजुरी द्वारा वार्ड क्रमांक 10  में डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती का उत्सव मनाया गया जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मध्य प्रदेश शासन  दिलीप जयसवाल के द्वारा उद्बोधन में बताया गया कि  उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक दलित महार परिवार में हुआ था।वह एक विश्व स्तरीय वकील, समाज सुधारक थे, जिन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया था। भीमराव अम्बेडकर ने छुआ-छूत जैसी अनेकों समाजिक यातनाओं को सहन कर, उक्त दौर में देश सहित विदेश में रहकर उच्च शिक्षा हासिल किये। और वापस भारत लौटने बाद, उनके द्वारा देश में हैजा कि तरह फैले छुआ-छूत सहित भिन्न-भिन्न समाजिक कुरीतियों के खिलाफ जंग लडी़ गयी। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित कर, अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया एवं श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का भी समर्थन कर, देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मान पूर्वक समान जीवन जीने का अधिकार दिलाया।साथ ही किये गये कार्यों को विस्तार पूर्वक बताये उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा द्वारा किया गया!


 यह रहे उपस्थित 

 उक्त कार्यक्रम मेंसांसद प्रतिनिधि  दीपक शर्मा  वरिष्ठ भाजपा नेता  पुरुषोत्तम देवानी पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा  दीपक बंसल मंडल महामंत्री  रविंद्र शर्मामितेश मित्तल(चप्पू) मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा  गणेश महरा आजा मोर्चा मंडल महामंत्री  हीरालाल प्रजापति बूथ अध्यक्ष 50  सुग्रीव केवट बूथ अध्यक्ष 49 अरशद अली  राजेश रजक दऊची लाल बर्मन सत्येंद्र गुप्ता  शिव लखन शुक्ला  मनोज केवट सुख सेन कृष्णा विश्वकर्मा  मोहित जयसवाल  कान्हा शर्मा  राजा शर्मा सिराज मजूमदार  पूर्णिमा शर्मा  विद्या प्रजापति  रुकमणी चक्रवर्ती आशा जी  राधा विश्वकर्मा श्रीमती ममता  सुधा जी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन  रुकमणि चक्रवर्ती ने किया एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम मे सैकड़ो की संख्या में उपस्थित मातृशक्ति आत्मीय वार्ड वासी वरिष्ठ जन  कार्यकर्ता बंधुओ आप सभी ने अपना अनमोल समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया आप सभी को हृदय की गहराईयों से अनंत शुभकामनाएं बधाई देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया गया!

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages