एकल अभियान अंचल अनूपपुर SOC प्रशिक्षण वर्ग संपन्नपूर्व सैनिकों का किया सम्मान
अनूपपुर (प्रकाश सिंह परिहार)- वर्ग के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय अधिकारी ढाल सिंह ठाकुर केंद्रीय उत्सव प्रमुख , मोहन द्विवेदी जी संभाग उपाध्यक्ष, गणेश परते P7 रथ आयोजन प्रमुख, वीरेंद्र बेदरे विभाग प्रमुख, अर्जुन वाटिया, विष्णु परस्ते, हरिओम ताम्रकार के द्वारा भारत माता के छायाचित्र के समक्ष प्रचलित एवं माल्यार्पण कर वर्ग का शुभारंभ किया गया। भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर वर्ग का शुभारंभ किया गया।
एक दिवसीय वर्ग में अनूपपुर के सभी संचो से 30 समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे ।प्रशिक्षण के दौरान केंद्रीय उत्सव विभाग के प्रमुख ढाल सिंह ठाकुर जी के द्वारा एकल ग्राम संगठन के विषय पर विधवत प्रकाश डाला गया।
साथ ही संभाग उपाध्यक्ष मोहन द्विवेदी द्वारा संच कार्यकारिणी एवं अंचल कार्यकारिणी के कार्य का विस्तार से प्रकाश डाला गया । प्रशिक्षण के बाद गतिविधि विभाग द्वारा सैनिक सम्मान का कार्यक्रम किया गया। जिसमें सेवा निवृत्त सैनिक वीर विक्रम सिंह,महावीर प्रसाद वर्मा मेजर साहब, रामलाल तिवारी सेवा निवृत को अभियान समिति अनूपपुर के द्वारा श्रीफल और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग समापन अवसर पर माननीय जिला संघ चालक राजेंद्र तिवारी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अंचल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल जी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए वर्ग का समापन किया गया। इस अवदर पर धर्म जागरण प्रशासनिक प्रमुख मनोज द्विवेदी के साथ वर्ग में संच बेनिवारी से अरुण चौकसे,सुरेंद्र चौकसे,प्रवीण गहरवार, इंद्रजीत जी,करपा से नवल नायक जी, सियालाल परस्ते, केशव नायक, मनोज कुमार गुप्ता, दमेहड़ी से ईश्वर नायक, विजय पट्टा,तिलक मरावी पोड़ी से आनंद किशोर जी,दिनेश परस्ते, कोतमा से सुदर्शन रैकवार, करन परिहार अंचल समिति से श्रीमान पंकज मिश्रा, राजेश गुप्ता,श्रीमती सुरेखा गुप्ता, प्रियेश तिवारी,पंकज सिंह जी,और सेवा वर्ती कार्यकर्ता वीरेंद्र नर्मदा, मायाराम भासंत, जगदीश रजक, उदय कुशराम, सत्यम गौतम, रतन यादव, नर्मदा शुक्ला, छोटू यादव, सुखराम, मनोज, सुशीला रजक, मीना राठौर, पूनम मसराम, सरिता परस्ते, विंध्या दुबे, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment