Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, January 10, 2026

दीक्षा त्रिपाठी को प्राणीशास्त्र में मिली पीएचडी की उपाधि



दीक्षा त्रिपाठी को प्राणीशास्त्र  में मिली पीएचडी की उपाधि

अजमेर। स्थानीय भगवंत विश्वविद्यालय के शोधार्थी दीक्षा त्रिपाठी को प्राणीशास्त्र  विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी  की उपाधि के लिए योग्य घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में उनका प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया गया।

​दीक्षा त्रिपाठी ने अपना शोध कार्य "Study of the Relationship Between Aquaculture Production and Poverty Reduction in Madhya Pradesh" (मध्य प्रदेश में मत्स्य पालन उत्पादन और गरीबी उन्मूलन के बीच संबंधों का अध्ययन) विषय पर पूर्ण किया है। उन्होंने यह शोध  डॉ पूर्णिमा श्रीवास्तव 

 के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की देखरेख में संपन्न किया।

​मौखिक परीक्षा  11 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। वही ​परिणाम की घोषणा वाइवा वोस बोर्ड और डॉक्टरेट कमेटी की सिफारिश के आधार पर उन्हें इस उपाधि के लिए नामांकित किया गया।

​सर्टिफिकेट  09 दिसंबर 2025 को जारी किया गया ​उनके इस शोध का उद्देश्य मध्य प्रदेश जैसे राज्य में मत्स्य पालन के जरिए आर्थिक सुधार और गरीबी कम करने के व्यावहारिक पहलुओं को समझना है। दीक्षा की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages