Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, October 7, 2026

अनूपपुर में 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' का भव्य शुभारंभ- 40 मेधावियों को मिली स्कूटी, बिजुरी से भी उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम



अनूपपुर में 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' का भव्य शुभारंभ- 40 मेधावियों को मिली स्कूटी, बिजुरी से भी उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम


अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार):- जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में बुधवार को 'सेवा से संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'विकसित भारत संकल्प सभा' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, विधायक बिसाहूलाल सिंह और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल ने पावन ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपस्थित हजारों नागरिकों को वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।


मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के तहत जिले के 40 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्कूटी की चाबियां सौंपी गईं कार्यक्रम में बिजुरी क्षेत्र से भारी जनसहभागिता रही। भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा तरुड़ेंन्द्र सिंह राजेश रजक मंडल अध्यक्ष रिंकू रविन्द्र शर्मा, महामंत्री कैलाश कोल, अनूप तिवारी,सुभासिस सरकार नगर पालिका बिजुरी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा नामदेव भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक अनूपपुर पहुंचे।

 

अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

 भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला प्रभारी संजय साहू सहित अपर कलेक्टर बलबीर रमन, एएसपी जगन्नाथ मरकाम व एसडीएम प्राची अग्रवाल सभी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी समेत प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं में मुस्तैद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages