Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, May 24, 2021

कमिश्नर ने शहडोल संभाग में नगर सेवा अभियान के संबंध में जारी किया दिशा निर्देश

 


कमिश्नर ने शहडोल संभाग में नगर सेवा अभियान के संबंध में जारी किया दिशा निर्देश

शहडोल (प्रकाश सिंह परिहार):- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग के शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर के कलेक्टरों को दिषा- निर्देष जारी कर कहा है कि, नगरीय क्षेत्रों में वर्षा ऋतु के दौरान गंदगी, जलभराव, पेयजल प्रदाय में बाधा और स्ट्रीट लाइट आदि की शिकायत बढ़ जाती है ऐसी स्थिति में नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए इस अभियान का नाम नगर सेवा अभियान होगा यह अभियान शहडोल संभाग के सभी नगरीय निकायों में 30 मई 2021 से प्रारंभ होकर 15 जून 2021 तक संचालित किया जाएं। इस अभियान के दौरान वार्ड के नागरिकों की समस्याएं मौके पर सुने जाएं और तत्काल निराकरण करने का प्रयास किए जाएं वार्डवार तिथियों की जानकारी भी जनसामान्य में प्रसारित किए जाएं ताकि वार्ड नागरिकों को उनके वार्ड में होने वाले नगर सेवा अभियान की जानकारी उन्हें हो सके। संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन तथा विकास शहडोल संभाग शहडोल इस अभियान के संभागीय नोडल अधिकारी होंगे तथा जिले में और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अपने अनुभाग में इस अभियान का नेतृत्व करना सुनिष्चित करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages