Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, June 11, 2021

2 साल का प्रेम,दोनों हुए फरार, लिखापढ़ी से विवाह,5 दिन में तकरार,लड़की पहुंची थाने हुई शिकायत लड़का गिरफ्तार

 


2 साल का प्रेम,दोनों हुए फरार, लिखापढ़ी से विवाह,5 दिन में तकरार,लड़की पहुंची थाने हुई शिकायत लड़का गिरफ्तार


लड़के के पिता ने रखने से किया इंकार पिता ने निकाला दोनों को घर से तो लड़की को छोड़ लड़का हुआ फरार


अनूपपुर/कोतमा:-अनुपपर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर 4 का मामला है जहां  युवती को शादी का झांसा देकर भगा लेने व बाद में छोड़ देने और परिजनों को भी धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतमा अंतर्गत वार्ड नम्बर 6 व वार्ड नम्बर 4 के एक ही समाज के लड़के लड़कियों का है।  जहां प्रेम प्रसंग के बाद फरारी,फिर स्टाम्प में लिखापढ़ी कर प्रेम विवाह से सहमति पर 5 दिन गुजारने के बाद हुये तकरार के बाद मामला थाने तक पहुंचने का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते साल से 17 वर्ष की लड़की और 18 वर्ष के लड़के के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग में परिवार की बिना जानकारी में मेल मिलाप चल रहा था। जहां लाकड़ाउन के पहले भी एक मामला हुआ था। जिसमे तीन लड़के दो लड़कियों को कार से लेकर कहीं घूमने जा रहे थे। जहां कार की दुर्घटना हुई। दो लड़कियां घायल भी हुई थी जिसमे एक कि मौत भी हो गयी थी। उसके बाद काफी दिन तक लड़का लड़की के बीच मेल मिलाप बन्द था। वही बीते सप्ताह लड़की घर से गायब हुई जिसकी गुमसुदगी की शिकायत लड़की के माता पिता ने कोतमा थाने में किये। वार्ड नम्बर 4 निवासी डेयरी व्यवसायी का 19 वर्षीय लड़का वार्ड नम्बर 6 निवासी ऑटो चालक की लड़की भगा कर पिता के घर मनेन्द्रगढ़ पहुंचा तो पिता ने लड़की को रखने से इंकार किया, बच्ची को समझाया कि बेटा तुम अपने घर चली जाओ हम तुम्हारे पापा से बात करेंगे। सुबह जाने की बात पर एक रात पिता ने अपने घर मे रखा। दूसरे दिन सुबह लड़के ने लड़की को वापस घर भेजने से इंकार किया। दोनों को घर से निकाले जाने पर युवक ने लड़की को मनेन्द्रगढ़ में ही अलग से मकान लेकर तीन दिन तक रखा। इस बीच लड़के लड़की ने मनेन्द्रगढ़ में ही स्टाम्प में लिखा पढ़ी कर विवाह की आपसी सहमति बनाकर रहने लगे। इस बीच लड़के ने परिवार के दवाव में लड़की को वापस घर जाने व बाद में बुला लेने को बोलने लगा। उसके बाद लड़की से बोला कि तुम अभी अपने घर चली जाओ फिर मैं तुम्हे ले आऊंगा। लड़की ने जाने से मना किया तो। लड़के ने अपना हाथ ब्लेड से काटने की धमकी देने लगा। अंत में लड़की को कमरे में बन्द कर युवक फरार हो गया। किसी तरह खुद को कमरे से निकालकर युवती अपने मॉ बाप के पास पहुंची अपनी व्यथा सुनाई। सामाजिक तौर पर आपसी परिचर्चा कर  लड़की को वापस रखने की बात की गई मगर जब लड़के के पिता ने रखने से इनकार किया व लिखापढ़ी कर दो साल बाद शादी करने की शर्त पर अड़ा रहा तो मामला बिगड़ गया व लड़की की मॉ लड़की को लेकर कोतमा थाने रात 8 बजे के आसपास पहुंची और उसकी माँ ने कोतमा थाने जाकर शिकायत तो दिए मगर लड़की की शिकायत पर थाने में एफ आई आर दर्ज न होने पर देर रात तक थाने में लड़की के परिजनों का हुजूम मौजूद रहा। व एफ आई आर दर्ज करने मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी राकेश वैश्य ने दोनों पक्षो को थांने बुलाकर लड़की व लड़के के भविष्य को लेकर आपसी समझौते की बात किये व एक दिन आपस में बैठकर निर्णय की बात कहे मगर लड़की के परिजनों लड़की को घर न ले जाने पर अड़े रहे परिजनों के अड़ने के बाद व कुछ राजनीतिक दखल के बाद देर रात लड़के के खिलाफ धारा 376 के तहत एफ आई आर कायम कर दिए। अग्रिम कार्यवाही कर हुए कोतमा पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच करवाएं व बयान दर्ज किए वहीँ लड़के का कोरोना टेस्ट कराकर डायरी पेश करने की तैयारी कर रही है। 


इनका कहना है:-


लड़की की गुमसुदगी की सूचना आयी थी। जिसकी तलाश जारी थी कल लड़की अपनी माँ के साथ स्वयं थाने आयी व घटना बयान की जिसकी शिकायत पर एफ आई आर कायमी की गई है व 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है जानकारी के अनुसार लड़की बालिग है यदि उसके नाबालिक होने के तथ्य सामने आएंगे तो धाराएं बढाई जाएंगी।

राकेश वैश्य

 थाना प्रभारी कोतमा



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages