Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, July 21, 2022

जिला न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण



जिला न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण



अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार) :-मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 11 जुलाई 2022 से प्रदेशव्यापी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। पौधरोपण अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन के मार्गदर्शन में जिला प्राधिकरण द्वारा सतत् पौधरोपण कराया जा रहा है। इसी क्रम में पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन एवं बढ़ते प्रदूषण से निजात पाने के उद्देश्‍य से प्रधान जिला न्यायाधीश  रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  विवेक शुक्ला, अपर सत्र न्यायाधीश  पंकज जायसवाल, अपर सत्र न्यायाधीश  राजेन्द्र प्रसाद सेवतिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  महेन्द्र कुमार उइके, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी  रामअवतार पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी  शिवानी असाटी, जिला विधिक सहायता अधिकारी  दिलावर सिंह ने जिला न्यायालय परिसर में आंवला, जामुन सहित अन्य फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान पौधों के रख-रखाव, सुरक्षा, सिंचाई के लिये समुचित व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला प्राधिकरण व न्यायालय के कर्मचारियों ने भी शामिल होकर पौधरोपण किया।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages