Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, July 21, 2022

विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव



विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव


शहडोल :- जिले की अग्रणी समाज सेवा विराट नारी शक्ति सेवा संस्थान द्वारा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नूतन सिंह के मार्गदर्शन पर अध्यक्ष सपना त्रिपाठी , सचिव स्नेहा अग्रवाल ,नीतू मोर ,कोषाध्यक्ष अनिता गुप्ता , नीलम रस्तोगी , मीडिया प्रभारी दीपिका निगम , रागिनी जैन एवं पूरी टीम ने मिलकर सावन के पवित्र माह में महादेव शिव संभू की आराधना एवं रिमज़िम फुहार के साथ विराट नारी शक्ति की बहनो ने बड़े ही धूमधाम के साथ हरियाली तीज का उत्सव मनाया! सभी बहने सोलह श्रिंगार एवं हरे परिधान में एक साथ जहां गीत एवं संगीत का आनंद लिया वही कुछ बहनो ने नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया टीम द्वारा हरियाली क्वीन भी चुना गया तथा कई गेम खेले ओर साथ ही सुहाग के समान का वितरण भी किया, कार्यक्रम में ग्रूप की सभी बहने बड़ चड कर हिस्सा लिया!

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप ने डॉक्टर मंजु पाण्डेय , जया खरे , पुष्पा दिवेदी जी ने अपना अमूल्य समय दिया साथ ही पूरे कार्यक्रम खूब आनंद लिया! हरियाली क्वीन का ख़िताब अंपूरना गोस्वामी के सर पर सजा नृत्य में स्नेहा अग्रवाल , रागिनी जैन ने परचम लहराया वहीं सुर से समा बांधा अंपूरना, ज्योतिका ,गीता मिश्रा , डॉक्टर मंजु पाण्डे ने।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिप्रा मजूमदार,मानसी सिंह, गरिमा यादव, सीमा दिवेदी, पूनम रस्तोगी , दीपा निगम, भारती गुप्ता,निर्मल बग्गा जी उपस्थित रही।वहीं रश्मि गुप्ता ने अपने अन्दाज़ में  कार्यक्रम का संचालन किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages