Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, December 24, 2022

विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने अनूपपुर जिले के 06 शिक्षकों का किया सम्मान



 विधानसभा अध्यक्ष  गिरीश गौतम ने अनूपपुर जिले के 06 शिक्षकों का किया सम्मान

  भोपाल(प्रकाश सिंह परिहार ):-20 दिसंबर 2022 शिक्षा विद गिजुभाई शिक्षक  सम्मान विधानसभा के मानसरोवर हाल में आयोजित किया गया। जिसमें अपने विद्यालय को आनंद घर बनाने वाले  और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच सौ शिक्षकों को विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम जी ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह मेडल,  स्कूल शिक्षा पत्रिका एवम पीले वस्त्र पहना कर  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गिजु भाई द्वारा स्थापित संस्था  दक्षिणा मूर्ति  विद्यार्थी भवन  गुजरात के श्री विपुल भाई विशेष अतिथि थे। इस अवसर पर पूर्व संभागायुक्त रीवा श्री अशोक भार्गव,विपक्ष के नेता श्री पी.सी. शर्मा, संदर्भ समूह के समन्वयक डॉ. दामोदर जैन  विशेष रूप से उपस्थित थे।

शिक्षक संदर्भ समूह भोपाल द्वारा आयोजित  इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश  के 52 जिलों के  500 शिक्षकों का सम्मान किया गया।  अनूपपुर   जिले के 06  शिक्षकों का गिजुभाई पुरस्कार से गरिमामय शानदार सम्मान विधानसभा सभागृह में किया गया ।सम्मानित होने वाले शिक्षक  डॉ.नरेंद्र प्रसाद पटेल ,  डॉ. अंजली सिंह , श्री संतोष कुमार यादव , श्री उत्तम कुमार साहू , श्री शैलेंद्र पाटिल ,श्री  संजय कुमार पांडेय, सहित सभी 6  शिक्षकों का सम्मान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages