Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, December 13, 2022

उपतहसील भवन बिजुरी में प्रारम्भ हुआ उप लोकसेवा केन्द्र, नगर सहित ग्रामीणों को मिलेगा लाभ



उपतहसील भवन बिजुरी में प्रारम्भ हुआ उप लोकसेवा केन्द्र, नगर सहित ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

अनूपपुर /बिजुरी(प्रकाश सिंह परिहार):- नगर मे स्थित उप तहसील भवन में मंगलवार को उप लोकसेवा केन्द्र आरम्भ किया गया है। अब नगर में उप लोकसेवा केन्द्र का संचालन होने से नगर सहित आसपास के अंचलों के लोगों को काफी सहूलियतें मिलेगी। पूर्व में लोक सेवा केन्द्र का संचालन कोतमा तहसील में होने के कारण बिजुरी, राजनगर, डोला, डूमरकछार सहित थानगांव, बेलगांव, बहेराबांध, कोठी जैसे दर्जनों गांव के लोगों को काफी परेशानियां होती थी और मजबूरीवश लोगों को लोकसेवा केन्द्र तक पहुंचने के लिऐ 20 से 25 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। वहीं यदी कोई व्यक्ती बस या फिर ट्रेन से कोतमा तक सफर करता। तो सिर्फ एक फार्म जमा करने के लिऐ उक्त व्यक्ती को अपने घर से कोतमा और  वापस घर आने में पूरा दिन व्यतीत करना पड़ता था। जिससे उक्त व्यक्ती का अधिक धन और समय दोनो ही नष्ट होता था। लेकिन नजदीक में उपलोक सेवा केन्द्र संचालित होने से आस-पास के लोगों का अधिक धन खर्च एवं समय कि बचत दोनो ही होगा। कई बार जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सेवा केंद्र खोलने के लिए मांग की गई थी और कुछ दिनों पूर्व ही अभी नगरपालिका बिजुरी कि अध्यक्ष सहबिन पनिका द्वारा भी बिजुरी में लोकसेवा केन्द्र खोले जाने का मांग किया गया था। आखिरकार सबकी मेहनत रंग लायी और 13 दिसम्बर को बिजुरी उप तहसील भवन में लोकसेवा केन्द्र प्रारम्भ हो गयी। जिसे शासन द्वारा लोकहित में उचित निर्णय माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages