Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, December 21, 2022

मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर पलीता लगा रहा व्यापारी



मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर पलीता लगा रहा व्यापारी

अनूपपपुर/राजेंद्रग्राम(प्रकाश सिंह परिहार ):-अनूपपुर जिले के अंतर्गत विकासखंड पुष्पराजगढ़ में धान खरीदी केंद्र कॉलेज ग्राउंड में प्रकाश स्वसहायता समूह हर्रा टोला को धान खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कार्यक्रम लाया गया है की महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से धान खरीदी किया जाए खरीदी के एवज में मिलने वाला कमीशन राशि समूह के खाते में जाएगा और इस पैसे का उपयोग महिला आत्म निर्भर बनेंगी।किंतु जीवन नाम के एक व्यापारी द्वारा महिलाओं को झांसे में रखकर खरीदी केंद्र का संचालक बन बैठा है,खरीदी केंद्र का संचालन किया जा रहा है।केंद्र में किसानों के नाम पर व्यापारियों की धान खाई जा रही है एक आंकड़े के अनुसार ढाई सौ से तीन सौ किसानों के धान की मात्रा लगभग 7000 क्विंटल के करीब पहुंच रही है पर इस केंद्र में 90 किसानों के रजिस्ट्रेशन में ही लगभग 7000 क्वीटल धान बेची जा चुकी है इतनी मात्रा में धान बड़े व्यापारियों के द्वारा किसानों से कम रेट पर खरीद ली जाती है और उसी धान को शासन द्वारा तय रेट पर बेचकर बहुत बड़ा मुनाफा बैठकर ही कमा रहे हैं।इस पूरे मायाजाल में शामिल यह जीवन शासकीय राशि एवं किसानों के हित को डकार रहा है। 


खरीदी केंद्र में होनी चाहिए यह सुविधाएं

शासन के नियम के अनुसार खरीदी केंद्र में पीने के लिए शुद्ध पेयजल, आने वाले किसानों के लिए शौचालय की व्यवस्था, चाय नाश्ता की दुकानें, उनके बैठने के लिए उचित स्थान बनवाना,प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए।लेकिन कॉलेज ग्राउंड के इस धान खरीदी केंद्र में शासन के द्वारा तय मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा है यहां किसान खुले आसमान के नीचे इस बढ़ी हुई ठंड में अपने धान बेचने के इंतजार में देर रात्रि तक इंतजार कर रहा है। शासन द्वारा यह भी नियम जारी किया गया है कि बिक्री रजिस्टर में किसानों के स्वयं का हस्ताक्षर या अंगूठा लगा होना चाहिए लेकिन यहां बिक्री रजिस्टर ही नदारद रहता है इस खरीदी केंद्र में प्रकाश स्व सहायता समूह के नाम पर बड़े भारी मात्रा में भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages