Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, December 30, 2022

अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान हुए सेवानिवृत्त,



अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान हुए सेवानिवृत्त, डॉ. चौहान को कलेक्ट्रेट में दी गई विदाई 


अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार):- पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान आज शासकीय सेवा की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री रमेश चन्द्र शर्मा द्वारा जिले के कर्मचारी संघों की बैठक के उपरांत राजपत्रित अधिकारी संघ जिला इकाई अनूपपुर के अध्यक्ष व पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, एसडीएम जैतहरी श्री विजय डेहरिया, मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री डी.के. यादव, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री हेमन्त श्रीवास्तव सहित विभिन्न कर्मचारी-अधिकारी संघों के पदाधिकारी तथा डॉ. चौहान के परिजन उपस्थित थे। 

डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान ने 31 मार्च 1983 में पशु चिकित्सा अधिकारी के रूप में पशु चिकित्सालय बिजुरी से शासकीय सेवा की शुरुआत की थी। शासकीय सेवा के दौरान वह विकासखण्ड अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद तथा वर्ष 2015 से अब तक उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग का सफलतापूर्वक शासकीय दायित्वों का निर्वहन किया। डॉ. चौहान ने 39 वर्ष तक शासकीय सेवा की। डॉ. चौहान को सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया था। सेवाकाल के दौरान उन्हें अनेक उत्कृष्ट पुरूस्कार, प्रशंसा पत्र व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 

सेवानिवृत्ति के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) श्री रमेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि डॉ. चौहान शासकीय दायित्व से निवृत्त हुए हैं। उन्हें आगे भी समाज की सेवा के लिए सतत् रूप से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री डी.के. यादव ने डॉ. चौहान को सफलतापूर्वक शासकीय दायित्वों के निर्वहन की शुभकामनाएं दी तथा अपेक्षा की कि वह नए परिवर्तन के साथ समाज को मार्गदर्शन देते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages