Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, March 17, 2023

बूथ विस्तारक अभियान को लेकर बूथों पर पहुंच रहे हैं भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी



बूथ विस्तारक अभियान को लेकर बूथों पर पहुंच रहे हैं भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी


अनूपपुर/बिजुरी(प्रकाश सिंह परिहार):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना 2 के तहत 14 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर 10 दिनों तक दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपना समय प्रदान करेंगे और संगठन के कार्य को पूरा करेंगे, इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए पिछले दो दिनों से भाजपा के जिला प्रभारी डॉक्टर राजेश मिश्रा अनूपपुर जिले के प्रवास पर जिले के विभिन्न मंडलों एवं बूथ पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के बीच  बैठक कर बूथ विस्तारक योजना 2 के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से दिए गए करणी कार्य को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है, इसी कड़ी में 17 मार्च 2023 को मंडल बिजुरी के बूथ क्रमांक 42,43,44 शक्ति केंद्र क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 विस्तारक मनीष कुमार मिश्रा( मंडल उपाध्यक्ष) द्वारा बैठक की गई जिसमे मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र महरा, महामंत्री रिंकू शर्मा, मीडिया प्रभारी चंद्रिका चंद्रा, किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे!

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages