पत्रकार गजेंद्र परिहार तीसरी बार बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल के जिलाध्यक्ष
अनुराग त्रिपाठी पुनः महासचिव नियुक्त, प्रदेश नेतृत्व ने जारी किया नियुक्ति पत्र
शहडोल(प्रकाश सिंह परिहार)। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया और प्रदेश संगठन प्रभारी मोहम्मद अली के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। पत्रकार गजेंद्र सिंह परिहार को तीसरी बार शहडोल जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए संगठन ने उनकी कार्यकुशलता पर पुनः भरोसा जताया है।
जारी नियुक्ति पत्र का विवरण
प्रांतीय महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि"प्रदेश उपाध्यक्ष साथी मनोज द्विवेदी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साथी दिनेश अग्रवाल एवं संभागीय अध्यक्ष साथी अजीत मिश्रा के सुझाव और संगठन प्रभारी साथी मोहम्मद अली की सलाह पर शहडोल जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर पत्रकार गजेंद्र सिंह परिहार को ही पदस्थ रहने तथा उनके ही सुझाव पर महासचिव साथी अनुराग त्रिपाठी को ही जिले का महासचिव पद पर यथावत पदस्थ करने के निर्देश दिए गए हैं।"
निर्भीक पत्रकारिता की पहचान हैं गजेंद्र सिंह परिहार
उल्लेखनीय है कि पत्रकार गजेंद्र सिंह परिहार की गिनती शहडोल जिले के उन चुनिंदा पत्रकारों में होती है, जो अपनी निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनना उनकी लोकप्रियता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण है। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने और बड़े मामलों के खुलासे करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे पत्रकारों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं।
अनुराग त्रिपाठी पर पुनः जताया भरोसा
संगठन और पत्रकार गजेंद्र सिंह परिहार ने अनुराग त्रिपाठी पर पुनः जिला महासचिव के रूप में बड़ा भरोसा जताया है। गौरतलब है कि पिछले कार्यकाल में अनुराग त्रिपाठी ने बतौर महासचिव पत्रकारों को एकत्र करने और संगठन में बेहतर समन्वय स्थापित करने का कुशल कार्य किया था, जिसे देखते हुए उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को 10 जनवरी 2026 तक कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:
Post a Comment