Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, June 17, 2026

धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, राहगीरों को पिलाया गया शरबत व ठंडा पानी



धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, राहगीरों को पिलाया गया शरबत व ठंडा पानी

अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार)। नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 स्थित बापू चौक के समीप साईं मंदिर परिसर में बुधवार 17 जून को हिंदुआ सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समस्त क्षत्रिय समाज अमलाई द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात समाज के सदस्यों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

भीषण गर्मी को देखते हुए क्षत्रिय समाज के सहयोग से राहगीरों एवं आमजन के लिए ठंडे पानी और शरबत (रूह अफजा) की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा कार्य का लाभ उठाया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षत्रिय समाज के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर राकेश सिंह रक्कू, अखिलेश सिंह, दिनेश सिंह, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, जयंत सिंह, मन्नू सिंह, ऋषभ सिंह, निखिल सिंह, आदर्श सिंह, कुंवर प्रताप सिंह, ऋषि सिंह, विक्की सिंह, सुशांत सिंह, मयंक सिंह, मयूर सिंह, ओम सिंह सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages