पीएम मोदी के आह्वान पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा फैसला-कारकेड से हटेंगे पायलट-फॉलो वाहन, बस से जाएंगे योग दिवस कार्यक्रम में
अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार)-मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल का संशोधित दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। वे 21 जून को अमरकंटक में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस दौरे के दौरान मंत्री ने राष्ट्रहित और सादगी की एक बेहद अनूठी मिसाल पेश करने का निर्णय लिया है।
ईंधन बचत के लिए उठाया बड़ा कदम
जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आगामी आदेश तक मंत्री श्री दिलीप जायसवाल के कारकेड (काफिले) में सुरक्षा या वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत चलने वाले फॉलो एवं पायलट वाहन शामिल नहीं रहेंगे।
पीएम के आह्वान के बाद ईधन बचाने बस से सफर करेंगे मंत्री दिलीप जायसवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान पर मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने बड़ी पहल की है। वे 21 जून को अनूपपुर से अमरकंटक योग दिवस कार्यक्रम के लिए सार्वजनिक बस से रवाना होंगे। उनके कारकेड से फॉलो और पायलट वाहन भी हटा दिए गए हैं।
सार्वजनिक बस से करेंगे विधायक कोतमा मंत्री दिलीप जायसवाल सफर
सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राज्य मंत्री 21 जून की सुबह अनूपपुर से अमरकंटक स्थित मैकल पार्क में होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलेक्टर अनूपपुर द्वारा प्रदाय की गई सार्वजनिक बस से यात्रा करेंगे। उनके इस कदम की प्रशासनिक और राजनैतिक हलकों में काफी सराहना की जा रही है।
ऐसा रहेगा दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम
20 जून शनिवार रात्रि 08:00 बजे बिजुरी से अनूपपुर के लिए प्रस्थान। रात्रि 09:00 बजे सर्किट हाउस अनूपपुर आगमन, जहां वे भोजन एवं रात्रि विश्राम करेंगे।21 जून रविवारप्रातः 04:00 बजे अनूपपुर से अमरकंटक के लिए सार्वजनिक बस द्वारा प्रस्थान।सुबह 06:00 बजे मैकल पार्क, अमरकंटक आगमन एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता।सुबह 08:00 बजे अमरकंटक से अनूपपुर के लिए प्रस्थान।सुबह 10:00 बजे सर्किट हाउस अनूपपुर आगमन (आरक्षित)।सुबह 11:00 बजे अनूपपुर से बिजुरी के लिए प्रस्थान।दोपहर 12:00 बजे बिजुरी स्थित निज निवास पर आगमन।

No comments:
Post a Comment