निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने की प्रदेश के मंत्री से मुलाकात निकाय क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से कराया अवगत मंत्री की सकारात्मक पहल,दिये आवश्यक निर्देश
अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार):- जिले के नवगठित नगर परिषद डूमरकछार के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कोतमा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश शासन में मंत्री दिलीप जायसवाल,राज्यमंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) से मुलाकात कर निकाय क्षेत्र में व्याप्त कई समस्याओं के बारे में चर्चा की,प्रमुख रूप से लंबे समय से निकाय में उपयंत्री की पदस्थापना ना होना,स्थायी सीएमओ की पोस्टिंग ना होने से शासन एवं निकाय के कार्य प्रभावित होना,सफाई कर्मियों का मानदेय विगत कई माह से लंबित होना, निकाय की आय से ज्यादा कर्मचारियों के वेतन पर व्यय होना,साथ ही अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गयी,श्री जायसवाल ने सभी मुद्दों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्र के विकास और निकाय क्षेत्र में जनहितैषी कार्य जमीनी स्तर पर अच्छे से हो सके और सुविधाएं आम नागरिकों तक पहुंचे सके,इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए उच्च अधिकारियों को जल्द से जल्द निकाय क्षेत्र की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने एवं जनहितैषी कार्यों की योजना बनाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि निर्विरोध पार्षद एवं निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. सुनील कुमार चौरसिया के नेतृत्व में निकाय के अधिकांश निर्वाचित जनप्रतिनिधि कंधा से कंधा मिलाकर क्षेत्र के विकास में पूरा सहयोग कर रहे हैं,परंतु कुछ ना कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारी की मनमानी, मान.उच्च न्यायालय के आदेशों की गलत ब्याख्या कर निकाय क्षेत्र का विकास प्रभावित किया जा रहा है यह सभी तथ्य मंत्री जी के संज्ञान में लाया गया,इन सभी मुद्दों को मंत्री जी ने संज्ञान में लिया साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने यह बात भी संज्ञान में लाया कि जब निकाय की महीने की आय शासन से प्राप्त होने वाली चुंगी लगभग महीने में 10 लाख प्रतिमाह है,दूसरी ओर निकाय में पदस्थ सभी प्रकार के कर्मचारियों का वेतन भुगतान (स्थापना व्यय ) 23 से 24 लाख है,यह कैसे संभव है कि निकाय की आय से लगभग तीन गुना वेतन पर प्रतिमाह व्यय हो,फिर भी सीमित साधनों के बावजूद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अधिक से अधिक जनहितैषी कार्य निकाय में किए जाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
इस चर्चा के दौरान नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया, सभापति डॉक्टर महेश चौहान,जितेंद्र चौहान, रवि सिंह,रंजीत वर्मा,पार्षदगण चंदा देवी महरा,सरिता यादव, पार्वती सिंह,राकेश दिवान,एल्डरमैन ममता पात्रों सहित पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र महरा,डॉक्टर योगेश पालीवाल अशोक वर्मा की उपस्थिति रही।
प्रदेश शासन के मंत्री से मुलाकात के उपरांत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि सभी समस्याओं को मंत्री जी ने बड़े ही गंभीरतापूर्वक सुना और सकारात्मक पहल करते हुए उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जल्द ही निकाय कि व्यवस्थाएं,कार्मिक प्रबंधन और अधिकारियों की लापरवाहियों की वजह से जो कार्य प्रभावित हुए है वह सभी कार्यों को जनहित में जल्द से जल्द पूर्ण कर लिए जाएंगे और शासन और सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं का लाभ पहुंचने के लिए हम सभी कटिबंध है और निकाय क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ खड़े हैं और निकाय क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। है।

No comments:
Post a Comment