Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, September 23, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता का विभिन्न विद्यालयों में पहुंच जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण



सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता का विभिन्न विद्यालयों में पहुंच जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण


अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार )- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शासकीय उत्कृष्ट उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी, हाई स्कूल खूंटाटोला, हाई स्कूल बालक चोलना, हाई स्कूल दारसागर तथा शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय कोतमा में आयोजित निबंध प्रतियोगिता का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उन्हें शैक्षणिक तैयारी के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान विभिन्न विद्यालयों के भवन तथा उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक कार्यों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी  रावेंद्र पटेल, जनजातीय कार्य विभाग के क्षेत्र संयोजक  संतोष बाजपेई सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य तथा स्टाफ उपस्थित था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages