Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, September 23, 2026

सेवा संकल्प अभियान -कलेक्टर ने बड़नगर से वाराणसी यात्रा के मार्ग एवं ठहराव स्थलों का किया निरीक्षण



सेवा संकल्प अभियान -कलेक्टर ने बड़नगर से वाराणसी यात्रा के मार्ग एवं ठहराव स्थलों का किया निरीक्षण


व्यवस्थाओं की तैयारी का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


अनूपपुर(प्रकाश सिंह परिहार )- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली बड़नगर से वाराणसी यात्रा के जिले में आगमन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रत्नाकर झा ने यात्रा के निर्धारित मार्ग एवं ठहराव स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने माँ नर्मदा तट चंदन घाट, ग्राम बेनीबारी स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र तथा ग्राम सरई पहुंचकर यात्रा के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के जिले में प्रवेश से लेकर प्रस्थान तक आवश्यक व्यवस्थाएं समन्वय के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि विश्राम स्थल पर आवास, पेयजल, विद्युत, भोजन, स्वच्छता एवं शौचालय सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था समयपूर्वक पूर्ण करने को कहा। वहीं चंदन घाट एवं सरई में यात्रा के ठहराव और संवाद कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वागत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  विक्रांत मुराब, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष  हीरा सिंह श्याम, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग  सरिता नायक, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद  उमेश पांडे, जिला परियोजना प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  शशांक सिंह, तहसीलदार श्री नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages