Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, December 7, 2020

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 17 से 19 जनवरी तक



 अनूपपुर:-(प्रकाश सिंह परिहार)

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 17 से 19 जनवरी तक


ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ एसबी चौधरी ने जानकारी दी है कि भारत शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2021 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का चरण 17 से 19 जनवरी 2021 तक प्रदेश के समस्त जिलों में आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत 5 साल तक के सभी बच्चों को सूचीबद्ध कर "दो बूंद जिन्दगी की” खुराक दी जायेगी।


            राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना निर्माण, प्रशिक्षण, अन्तर्विभागीय समन्वय, जिला टास्क फोर्स बैठकें, वृहद प्रचार-प्रसार, प्रिन्टिग, कोल्ड चेन प्लान, फ़्रीज़िंग प्लान एवं अभियान हेतु अन्य गतिविधियों के सफल संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाहियाँ प्रगतिरत है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दायित्वों के समय अनुसार निर्वहन के निर्देश दिए हैं। साथ ही उक्त आयु वर्ग के बच्चों के पालकों/ अभिभावकों से अपील की है कि अभियान का लाभ लेते हुए अपने नौनिहालों को "दो बूँद ज़िंदगी की" खुराक अवश्य दिलवाएँ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages