Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, April 7, 2022

मंत्री बिसाहूलाल सिंह का म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ ने साल श्रीफल स्मृति चिन्ह से किया सम्मान



मंत्री बिसाहूलाल सिंह का म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ ने साल श्रीफल स्मृति चिन्ह से किया सम्मान

अनूपपुर:- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का 22 वा अमरकंटक महाधिवेशन 31 मार्च एवं 1 अप्रैल 2022 को मां नर्मदा उद्गम मंदिर अमरकंटक में कल्याण सेवा आश्रम में संपन्न हुआ।जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम जी ने किया।जिसमें प्रदेश भर के पत्रकारों के साथ मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया जी उनकी पूरी टीम लगभग हजारों पत्रकारों के साथ उपस्थित थी।कार्यक्रम का समापन पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को द्वारा किया गया।मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यक्रम के आयोजन प्रभारी एवं प्रदेश सह संयोजक अध्यक्ष मंडल मनोज कुमार द्विवेदी, संभागीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सचिव अजीत मिश्रा एवं अनूपपुर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा रहे।मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने आयोजित कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान अपने मंच से किया।उसके बावजूद भी कुछ लोग किन्ही कारणों वश कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए तो कार्यक्रम आयोजन समिति उनको व्यक्तिगत रूप से जाकर साल, श्रीफल,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर रही है उसी क्रम में अनूपपुर पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष अजीत मिश्रा, अनूपपुर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय पदाधिकारी अरविंद बियानी, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सहायक निर्वाचन अधिकारी चैतन्य मिश्रा, अनूपपुर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बियानी, जिला सचिव अमित शुक्ला सहित काफी पत्रकारों ने सर्किट हाउस में पहुंचकर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages