Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, September 20, 2022

वार्ड नं. 14 में निर्दलीय प्रत्याषी पूर्व पार्षद संध्या पंकज सिंह ने भाजपा को दिया समर्थन



वार्ड नं. 14 में निर्दलीय प्रत्याषी पूर्व पार्षद संध्या पंकज सिंह ने भाजपा को दिया समर्थन

शहडोलः- नगर में अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है लगातार विभिन्न वार्डों में भाजपा की पकड मजबूत होती नजर आ रही है तो वही सोमवार की शाम नगर के वार्ड नं. 14 में पूर्व पार्षद पंकज सिंह जो कि निर्दलीय चुनाव लड रहे थे उन्होंने अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याषी संजीव प्रताप सिंह को दिया है इस दौरान जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी, भाजपा नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निभा गुप्ता मौजूद रही। जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने बताया कि भूतपूर्व पार्षद संध्या पंकज सिंह ने भाजपा ज्वाइन करते हुए अपना समर्थन भाजपा प्रत्याषी संजीव प्रताप सिंह को दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages