नगर पालिका बिजुरी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब सफाई की शुरूवात की-जल संरक्षण का लिया संकल्प
इंट्रो -जल है तो कल है के संकल्प के साथ नगर पालिका बिजुरी द्वारा भावनिया देवी मंदिर तालाब के संरक्षण का शंखनाद किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के 'जल गंगा संवर्धन अभियान 2026' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सहबीन पनिका की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की शपथ ली।
अनूपपुर ( प्रकाश सिंह परिहार )। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान वर्ष 2026 के अंतर्गत बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य जोर-शोर से प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में आज बिजुरी स्थित सुप्रसिद्ध भावनिया देवी मंदिर तालाब के तट पर एक विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जनभागीदारी से जल संचय का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जनभागीदारी से जल संचय का संकल्प लेते हुए तालाब परिसर की साफ-सफाई की। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों जैसे तालाबों, कुओं और बावड़ियों का संरक्षण करना है ताकि भविष्य के लिए जल सुरक्षित रहे।
यह रहे मुख्य रूप से उपस्थिति
इस अभियान में नगर की प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहबीन पनिका और उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में परिषद के पार्षदों और संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिनमें प्रमुख रूप से पार्षद लक्ष्मी शुक्ला, कलावती सिंह एवं सभी वार्डों के पार्षदगण।भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र (रिंकू) शर्मा प्रशासनिक एवं स्वच्छता टीम से स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कैलाश कोल, राजस्व निरीक्षक लखन पनिका, डी. एन. मिश्रा।
स्वच्छता कर्मियों और पत्रकारों का सहयोग
तालाब की स्वच्छता के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की। इस दौरान स्थानीय पत्रकारगण और मंडल के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने जल संरक्षण के इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।
इनका कहना है
जल ही जीवन का आधार है। हमें अपने प्राकृतिक जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाना होगा और आने वाली पीढ़ी के लिए इन्हें संरक्षित करना होगा।
सहबीन पनिका, अध्यक्ष, न.पा. बिजुरी

No comments:
Post a Comment