Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, September 24, 2026

विद्यार्थियों से जिला पंचायत सीईओ ने किया सीधा संवाद विषय की तैय्यारी, मार्गदर्शन के साथ दिए सफलता के टिप्स



विद्यार्थियों से जिला पंचायत सीईओ ने किया सीधा संवाद विषय की तैय्यारी, मार्गदर्शन के साथ दिए सफलता के टिप्स


अनूपपुर 24 सितंबर 2026-जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने जैतहरी,अनूपपुर, एवं कोतमा विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यालयीन गतिविधियों का जहां एक और जायजा लिया वहीं उन्होंने मध्यान भोजन, पौधारोपण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।  


जिला पंचायत सीईओ ने भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी  रावेन्द्र पटेल, जनजातीय विभाग के क्षेत्र संयोजक एस के बाजपेई संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित जन उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ  अर्चना कुमारी ने स्कूल मे संचालित कक्षाओ मे विद्यार्थियों के बीच पहुंच उनके अध्ययन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें विषय की तय्यारी के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए सफलता के टिप्स दिए। 

उन्होंने ग्राम पंचायत परिसर छातापटपर में पौधारोपण कराने के निर्देश दिए तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोलना का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, ओपीडी आदि की जानकारी ली तथा परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा तथा चोलना ग्राम के खेल मैदान में कराए गए पौधरोपण का अवलोकन करते हुए पौधारोपण तथा बागड़ बनाकर किए गए सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। 

उन्होंने ग्राम पंचायत दारसागर में प्रतियोगी परीक्षा  की तैयारी के लिए बनाए जा रहे युवा रीडिंग हाल ग्राम पंचायत निगवानी के हाट बाजार आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया। 

उन्होंने हाट बाजार की व्यवस्थाओं को सुदृढ करने तथा कचरे के निपटान के संबंध में निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages